संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
शनिवार को विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अकरम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव राहुल रमनदीप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस सरकार में सिलिंडर की कीमत 400 थी जो आज बढ़कर 1150 हो गई है। वहां पर चेतन अरोरा, एनसी बाबा, अब्दुल कादिर, अलका पाल, हरीश कुमार सिंह, प्रभात साहनी, शशांक सिंह, वसीम अकरम आदि थे।