फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबस स्कूल में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कोलंबस स्कूल में छात्रा को सम्मानित करती शिक्षिका। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोलंबस पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह एवं वर्तमान सत्र की नवगठित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के वर्तमान सत्र के नवगठित छात्र संसद के सदस्यों को विद्यालय के चेयरमैन केसरदास खेड़ा ने बैज प्रदान कर कर्त्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।
इसके बाद सत्र 2020-21 के 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलर मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। 12वीं में टॉप करने वाले कला वर्ग की होनहार छात्रा मान्या आनंद को भगवानी देवी विद्यारत्न अवार्ड 2021 से पुरस्कृत किया गया। साथ ही 15 हजार रुपये का चेक पारितोषिक के रूप में भेंट किया गया।
विज्ञापन

वहीं कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले स्कूल के छात्र मानस मिश्रा को गोस्वामी बांके लाल जी मेमोरियल विद्यारत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया व 15000 रुपये का चेक दिया गया। वहां पर स्कूल प्रबंधक मनोज खेड़ा, मुख्य अतिथि डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, नरेश भारद्वाज, कमलेश खेड़ा, ललित खेड़ा, श्वेता खेड़ा, अनिल ढ़ीगरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें