फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा नहीं मिलने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। नशे के आदी युवक को नशा न मिलने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरकारी अस्पताल के सीएमएस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत नशा न मिलने की वजह से हुई है। हालांकि, परिजन हार्ट अटैक से मौत होना मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। सीएचसी के सीएमएस डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि शुक्रवार देर रात क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिजन अस्पताल लाये, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि बेचैनी बढ़ने के साथ उसे दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि युवक अफीम या स्मैक जैसे नशे का आदी था। लॉकडाउन की वजह से नशीला पदार्थ न मिलने की वजह से वह नशे की लत नहीं मिटा पाया। संभवत: नशा न मिलने के कारण उसकी मौत हुई है।  मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली के एसआई सुंदर सिंह रावत ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि परिजन युवक की मौत हार्ट अटैक से होना बता रहे हैं। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें