फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाई, फूल बरसाए

विज्ञापन
सितारगंज में पुलिस टीम को सम्मानित करते मेडिकल एसोसिएशन के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सितारगंज(ऊधमसिंह नगर)। कोतवाली पुलिस का मेडिकल एसोसिएशन और मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान सभी पुलिस अफसर और कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही तौलिया, मास्क व सैनिटाइजर भी दिए गए। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की ओर से कोतवाली में सम्मानित किया। अध्यक्ष जोगा सिंह ने कहा कि पूरा देश लॉकडाउन में अपने घरों में सुरक्षित है और पुलिस सड़कों पर हमारी सुरक्षा में लगी है। संजय जिंदल ने कहा कि पुलिस का सभी को सहयोग करना चाहिए। कोरोना महामारी से आज पूरा विश्व प्रभावित है। वहां कमल जिंदल, जावेद मलिक, राकेश गोगना आदि थे। इधर, नगर के वार्ड 2 में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस पर फूल वर्षा कर स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर कोतवाल सलाहउद्दीन, एसएसआई बीएस बिष्ट, प्रभात कुमार, कस्बा इंचार्ज चंदन बिष्ट, धीरेन्द्र परिहार, हरविंदर कुमार, निर्मला पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें