खटीमा/ नानकमत्ता। प्रतापपुर क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खटीमा से नानकमत्ता लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्रतापपुर में खटीमा से आ रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रुद्रपुर से लौट रहे भाजपा नेता रंदीप पोखरिया ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेेंद्र पंत ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बलखेड़ा आमखेड़ा, नानकमत्ता निवासी अमनदीप सिंह (26) के रूप में हुई। देर शाम परिजन भी उप जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
-
फोटो-18 केटीएम 05पी- खटीमा उप जिला अस्पताल में लगी भीड़।