फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंस विहार काॅलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर घुमा रहा था कुत्ता
विज्ञापन

रुद्रपुर। हंस विहार काॅलोनी के पास शुक्रवार रात रेलवे पटरी पर कुत्ता घुमा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अंबिका विहार निवासी प्रियांशु (18) शुक्रवार देर शाम अपने कुत्ते को घुमाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गया था। हंस विहार काॅलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक युवक के घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात उसका शव पटरी पर मिला। युवक का सिर और पैर कटे हुए थे। उसके पिता सिडकुल में नौकरी करते हैं। उसकी एक छोटी बहन है। प्रियांशु ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें