बाजपुर। घर के अंदर अचानक करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा नगर पंचायत दफ्तर के पास निवासी हरकिशन(बिट्टू) गुप्ता का बेटा अमन गुप्ता (17) घर के अंदर इन्वर्टर का तार लगा रहा था। अचानक उसे करंट लग गया। परिजन अमन को बेहोशी की हालत में बाजपुर के एक अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे काशीपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन कक्षा 12 का छात्र था।