फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने किया कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली के सामने रोती बिलखती जाती मृतक की माता गीता देवी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

बेरिया दौलत रोड स्थित गोयल मोबाइल गैलरी पर गांव नरखेड़ा निवासी धीरज नौकरी करता था। छह हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए दुकान स्वामी संदीप गोयल और उसके भाई अजय गोयल सहित तीन युवकों ने धीरज को उसके घर में बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन धीरज को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। धीरज की मौत से गुस्साए लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मृतक की माता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने दुकान स्वामी संदीप गोयल, अजय गोयल और मोनू के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताते हैं कि दुकान स्वामी की पिटाई के बाद धीरज ने जहर भी खा लिया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग अपनी मांग पर अडिग रहे। एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ वंदना वर्मा ने बमुश्किल लोगों को समझाया। मामला बढ़ता देख काशीपुर, आईटीआई, केलाखेड़ा सहित अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली के पास एकत्र परिजनों और ग्रामीणों को समझाबुझाकर गाड़ियों में बैठाकर घर भेजा।
शव लेकर जा रही ट्राली रुकने पर पुलिस के फूले हाथ पैर
बाजपुर। पोस्टमार्टम के बाद धीरज के शव को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसके बाद बाजपुर शहर स्थित श्मशान घाट में उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली के सामने रोकने की कोशिश की गई। जिस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल संजय पांडेय भारी पुलिस बल के साथ सड़क किनारे खड़े हो गए। एएसपी ने लोगों को समझाकर शव लेकर जा रही ट्रॉली को श्मशान घाट की तरफ रवाना किया। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। अंतिम संस्कार में नैनीताल जिला सहकारी बैैंक के पूर्व अध्यक्ष अविनाश शर्मा, ब्लाक प्रमुखपति राजकुमार, अनिल वाल्मीकि, मुकुंद शुक्ला, जसवंत सिंह आदि थे। इधर अंतिम संस्कार के बाद परिजन और जनप्रतिनिधियों ने एएसपी प्रमोद कुमार से मिले। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। जिस पर एएसपी ने पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दो लोगों से हो रही पूछताछ
बाजपुर। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि धीरज की मौत के मामले में दो लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है।

बाजपुर कोतवाली के सामने शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली के रूकते ही दौड़ती पुलिस।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर कोतवाली के सामने पुलिस से झड़प करते लोग।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें