जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। भारतीय युवा कांग्रेस की ब्लॉक इकाई के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने तीन माह के बिजली व पानी के बिल माफ किए जाने की मांग की है। एसडीएम सुंदर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि लॉक डाउन के चलते प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है सभी का कारोबार चौपट हो गया है। प्रदेश की गरीब जनता भुखमरी के कगार पर है। ऐसी हालत में प्रदेश की जनता के अप्रैल मई-जून महीनों के बिजली और पानी के बिल माफ किए जाएं प्राइवेट स्कूल कॉलेज के प्रबंधक अभिभावकों पर बच्चों की फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सभी प्राइवेट कॉलेज स्कूलों की सभी फीस जिसमें ट्यूशन फीस भी शामिल है को माफ किया जाए, शिक्षकों के वेतन में कटौती न की जाए। ज्ञापन देने वालों में आफताब अंसारी मोहम्मद कैफ मोहम्मद शादाब शाकिब चौधरी आदि शामिल थे।