फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में कोविड-19 क्लीनिक में अब 24 घंटे ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला स्थित कोविड-19 फ्लू क्लीनिक में 24 घंटे ओपीडी शुरू कर दी गई हैं। भीड़भाड़ को देखते हुए चार डॉक्टरों की शिफ्टिंग में नियमित ड्यूटी लगा दी गई है। यहां प्रतिदिन 350 से 400 लोगों की स्क्रीनिंग समेत अन्य जांचें हो रही हैं। ऊधमसिंह नगर के जिला अस्पताल को कोरोना अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां आइसोलेशन वार्ड के साथ ही कोरोना संदिग्धों को रखने के लिए इससे सटे हुआ मेडिकल कॉलेज का 300 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है। बुधवार को भी जिला अस्पताल में कोरोना के लक्षणों की जांच सैकड़ों लोग लाइन में लगे रहे। लाइन में लगे लोगों के सामाजिक दूरी का पालन न किये जाने से नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने कहा कि कोविड-19 फ्लू क्लीनिक की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 400 लोगों की जांच की जा रही है। जहां लोगों को कोरोना के लक्षणों की जांच, स्क्रीनिंग और अन्य जाचें की जा रही हैं। जबकि अन्य बीमारियों के लिए इमरजेंसी की ओपीडी में जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 फ्लू क्लीनिक में सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक चार डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी लगाई हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पहुंची चार महिला डॉक्टरों और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से भर्ती एक डॉक्टर की तैनाती की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कोरोना वारियर्स लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें