खटीमा। पुलिस ने 2.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार देर शाम एसआई पंकज सिंह महर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच कंजाबाग तिराहे के पास फुटपाथ के पास तीन-चार व्यक्ति एक युवक को घेरकर खड़े थे। शक होने पर पुलिस ने वाहन रोका तो मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने जिस युवक को लोग घेरकर खड़े थे, उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने स्वयं को वार्ड संख्या चार निवासी मोहम्मद तौसिफ बताया। एसआई महर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद