फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जूते चप्पल के गोदाम में धधकी आग

Fri, 24 Mar 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में गोदाम में धधकती आग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में घनी बस्ती के बीच स्थित दोमंजिले भवन में बने जूते चप्पल के गोदाम अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में चामुंडा मंदिर के समीप दो मंजिले भवन के ग्राउंड फ्लोर में आवास विकास निवासी थोक व्यापारी दीपक कुमार का जूते चप्पल का गोदाम है। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे तालाबंद गोदाम से अचानक धुएं का गुबार निकलना शुरू हुआ। इससे आसपड़ोस में रहने वालों ने दीपक के साथ ही पुलिस को सूचना दी और घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर रुद्रपुर, किच्छा, सिडकुल पंतनगर से आए दमकल विभाग के सात वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। गोदाम का शटर बंद होने की वजह से दमकलकर्मियों ने भवन की छत में बने जाल से पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की। जब आग बुझने लगी तो गोदाम का शटर को उठाकर पानी की बौछार की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर सीओ अनुषा बडोला, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा भी मौके पर पहुंची थी। व्यापारी दीपक ने बताया कि गोदाम में 40 लाख रुपये का सामान जला है। गोदाम में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था।
इंसेट: एहतियातन खाली कराए गए चार मकान
रुद्रपुर। घनी बस्ती में बने गोदाम में लगी आग की लपटें विकराल हो रही थी और आसपास के मकानों में तपिश जा रही थी। इस पर एहतियातन ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गोदाम के अगल-बगल और सामने स्थित चार मकानों को खाली करवा दिया। वहां रहने वाले लोग भी बच्चों को लेकर सड़क पर आ गए थे। हालांकि आग से इन मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। आग बुझने के बाद परिवार अपने मकानों में वापस आ गए थे। संवाद
विज्ञापन

इंसेट: शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
रुद्रपुर। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दयाकिशन पलडिया ने बताया कि गोदाम संचालन के लिए विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी। इसके अलावा गोदाम में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं रखा था। प्रथम दृष्ट्रया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है। आग से हुए नुकसान का ब्यौरा लिया जा रहा है। संवाद
-
- इंसेट: घनी बस्ती, संकरी गलियों से गाड़ी निकलने में दिक्कत
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप की मुख्य सड़क से गोदाम 50 मीटर अंदर था और शाम के समय भारी भीड़ रहती है। इसके चलते दमकल के बड़े वाहनों को भीड़ और संकरी गली से निकलने में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। आग इतनी विकराल थी कि वाहनों को पानी के लिए दो-दो चक्कर लगाने पड़े थे। संवाद

पहली मंजिल में नहीं था कोई परिवार
रुद्रपुर। दोमंजिले भवन के ग्राउंड फ्लोर में गोदाम था जबकि पहली मंजिल खाली पड़ी थी। अगर इस मंजिल में परिवार रहता तो दिक्कतें हो सकती थी। आग से सामान के साथ ही भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें