फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राधेहरि के धावकों ने झटके स्वर्ण समेत 12 पदक

Sun, 01 Dec 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काशीपुर के धावकों ने शानदार फर्राटा भरकर स्वर्ण समेत 12 पदक हासिल किए। रुद्रपुर में पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राधेहरि पीजी कॉलेज के छात्र जयदीप कांबोज ने 400 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल) में स्वर्ण और 400 मीटर में रजत, त्रिकूद में आदित्य कुमार ने स्वर्ण, दिनेश पुंडीर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य, अभिषेक कुमार ने 1500 मीटर में कांस्य, विकास ने लंबी कूद में स्वर्ण व त्रिकूद में रजत, अंकुर कुमार ने त्रिकूद में रजत, अजय खंडूरी ने तार गोला फेंक में कांस्य, पारस कुमार ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत, सचिन ने 10 हजार मीटर में रजत, वंश राणा ने भाला फेंक में कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुदर्शन कुमार ने बताया कि इतने पदक पहली बार आए हैं। प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, ललित ग्वाल आदि ने धावकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें