फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तनीषा जिला युवा प्रकोष्ठ प्रमुख मनोनीत

Mon, 02 Jun 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। वार्ड नंबर सात निवासी तनीशा चावला को अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड की जिला युवा प्रकोष्ठ प्रमुख ऊधम सिंह नगर का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

तनीषा नेहरू युवा केंद्र उधमसिंह नगर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भी हैं। हर कदम बेटी के संग राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून में उधमसिंह नगर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जी-20 प्रेजिडेंसी ऑफ इंडिया के तहत एम्स ऋषिकेश में हुए वाई- 20 कंसल्टेशन में जिले का प्रतिनिधित्व किया। नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

युवा संसद प्रतियोगिता में विजयी प्रमाण पत्र और योग्यता पुरस्कार भेंटकर पुरस्कृत किया है। राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में भारत के संविधान के 75 वर्ष विषय पर भाषण देने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूरी भी सम्मानित कर चुकी हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पाठक ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें