फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : खिलाड़ियों ने साधा निशाना

Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की ओर से तीरंदाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

द्रोणा सागर स्थित द्रोणाचार्य धनुर्विद्या केंद्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने किया। इसमें आठ से 22 वर्ष तक के 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने तीन वर्ग 10, 20, 50 मीटर में धनुष-बाण से लक्ष्य साध कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक हेमचंद हरबोला पंजीकृत युवाओं को धनुर्विद्या का प्रशिक्षण देते हैं। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले जिला स्तर पर स्वर्ण समेत चार पदक हासिल कर चुके हैं। यह केंद्र 2023 में स्थापित हुआ था। इसमें 32 बच्चे नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहां पर चक्रेश जैन, मधुप मिश्रा, मुक्ता सिंह, गुरविंदर चंडोक, अनुज सेठ, प्रमोद अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें