फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक को जमकर पीटा, फायरिंग की

Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पांच युवकों ने घर से सामान लेने निकले प्रेमपाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसका आरोप है कि लड़कों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने पांच लड़कों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात आजादनगर निवासी प्रेमपाल ने थाना में दी तहरीर में कहा कि शनिवार देर रात वह शिवनगर बाजार से कुछ घरेलू सामान लेने गया था। वह श्मशान घाट मार्ग स्थित शराब ठेके के पास वहां मौजूद पांच लड़कों ने उसको घेर लिया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तमंचे की बट मार दी और उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की।
विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने बमुश्किल भागकर जान बचाई। इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे से हवाई फायर किया और आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें