फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नजदीकी मुकाबले में हल्द्वानी को हराकर रुद्रपुर बनी विजेता

Sun, 27 Oct 2024 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एसबीएस डिग्री कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में रुद्रपुर कॉलेज ने हल्द्वानी की टीम को 33/29 के स्कोर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मुकाबला काशीपुर और खटीमा के बीच खेला गया। इसमें काशीपुर ने 38/15 के स्कोर से खटीमा को हराया। दूसरे मैच में रुद्रपुर की टीम ने रामनगर को 25/09, तीसरे मैच में डीएसबी परिसर नैनीताल ने बाजपुर को 29/15 के स्कोर से हराया। पहला सेमीफाइनल मैच हल्द्वानी और काशीपुर के मध्य खेला गया। इसमें हल्द्वानी ने काशीपुर को 37/11 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर और डीएसबी परिसर नैनीताल के बीच हुआ। इसमें रुद्रपुर ने नैनीताल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 27/08 के स्कोर से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। फाइनल मैच रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीमें अच्छी खेलीं। अंत में नजदीकी मुकाबले में रुद्रपुर ने 33/29 के स्कोर से फाइनल जीत लिया।
इससे पूर्व शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सर्वजीत सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष मंडी समिति डॉ. अनिल कपूर और विशिष्ट अतिथि प्रो. डीडी जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया जाएगा जो अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, रंजीत सिंह मटियाली रहे। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ.राजेश कुमार, डॉ. सुदर्शन कुमार, लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें