फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंडिया कैंप में मुक्केबाजी के दांव पेंच सिखाएंगी प्रियंका

Tue, 15 Jul 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुणे में लगने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग शिविर में काशीपुर की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज प्रियंका चौधरी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। इसके लिए वह रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

पुणे में 12 से 31 जुलाई तक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। अंडर-20 में 22 महिला-पुरुष बॉक्सर प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को आर्य नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी बतौर कोच प्रशिक्षण देंगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चयनित टीम एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। यह चैंपियनशिप अगले महीने थाईलैंड में प्रस्तावित है। प्रियंका काशीपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह स्वयं दो दशक तक खेलकर कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें