फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

Tue, 13 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने पंखे से लटकरकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली शाहदरा निवासी निखिल शर्मा पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी मंजू और दो बच्चों के साथ जगतपुरा में किराए के कमरे में रहता था। उसकी पत्नी मंजू आवास विकास के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। बताया जाता है कि मंजू स्कूल चली गई।

वह घर पहुंची तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। अनहोनी की आशंका से कालोनी के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में निखिल का शव पंखे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात प्रशिक्षु एसआई भुवन चंद्र जोशी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



बताया कि वह कुछ दिनों पहले ही दिल्ली गया था। रविवार रात ही वह पत्नी व बच्चों के साथ रुद्रपुर लौटा था। पुलिस के मुताबिक मृतका का 15 वर्ष पहले मंजू से प्रेम विवाह हुआ था। मंजू का मायका भी दिल्ली में ही बताया जाता है। निखिल का परिजनों से तनावपूर्ण संबंधों के बाद वह पिछले कई वर्षो से यहां रह रहा था। वह वाहन चलाता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक निखिल का शिवनगर निवासी किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। यह बात मृतक की पत्नी ने भी पुलिस को बताई। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें