फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव चकरपुर में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को गांव चकरपुर निवासी रामप्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सोमपाल ने कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से गले में फंदालगाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमपाल बीमार रहता था। हल्द्वानी के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें