फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवरपुर गांव में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
सितारगंज सीएचसी में गोली लगने से घायल चन्द्रपाल का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सितारगंज। बैगुल जलाशय पर मछली पकड़ने को लेकर विवाद के बाद कुंवरपुर गांव में हथियारबंद लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक व उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दस राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इससे दूसरे पक्ष के युवक की छाती में दाहिनी ओर गोली के दो छर्रे जा घुसे। इससे गांव में दहशत फैल गई। हमलावरों ने लाठी डंडों से पीटकर चार लोगों को भी घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस ने डेरा डाल रखा है और पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।   मंगलवार की सुबह कुंवरपुर सिसैया निवासी इंदर राम पुत्र कल्लू राम बैगुल जलाशय के पास छप्पर छाने के लिए घास लेने गया था। यहां मछली पकड़ रहे चार लोगों से उसका विवाद हो गया। इंदर राम की मां प्रेमवती ने बताया कि हमलावरों ने पहले इंदर राम को वहां मारा और फिर बाद में उसके घर आ धमके। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही तमंचों से फायरिंग करनी शुरु कर दी। दस से ज्यादा राउंड फायर किए। इससे उनके बड़े बेटे चंद्रपाल की छाती में दाहिनी ओर गोली लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने तलवार व डंडे से हमला भी किया। इससे प्रेमवती, मोहन स्वरूप पुत्र काली चरन, यशपाल पुत्र परमानंद व बबलू पुत्र मिही लाल भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉ. रविंद्र सिंह ने घायलों का इलाज किया। वहीं गोली लगने से गंभीर चंद्रपाल को हल्द्वानी के एसटीएच के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, गांव में फायरिंग की सूचना पर कोतवाल सलाहउद्दीन मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी सीओ सुरजीत कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी देवेंद्र ने बताया कि घटना में अभी तक दो कारों में भरकर आए हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामले में लिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस की टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें