फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राध्यापक के आवास पर फंदे से लटका मिला युवक

Tue, 14 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक प्राध्यापक के आवास पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली केयर टेकर का पति था।
विज्ञापन


इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग में सह प्राध्यापक डाॅ. अभिषेक तोमर नगला डेयरी स्थित आवास में सपरिवार रहते हैं। दिव्यांग बेटे की देखरेख के लिए उन्होंने लगभग नौ साल पहले शाहजहांपुर की मीनाक्षी को काम पर रखा था। वह सरकारी आवास के पीछे बने सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। उसका पति अजय (35) दिल्ली में पुताई का काम करता था। होली में वह पंतनगर आया था। मंगलवार देापहर बाद लगभग 2:30 बजे डाॅ. तोमर ड्यूटी से घर आए तो मीनाक्षी को बाहर बैठे देख कारण पूछा। मीनाक्षी ने बताया कि पति कमरे में सो रहा है। उन्होंने क्वार्टर की खिड़की से देखा तो अजय पंखे से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा। डाॅ. तोमर ने बताया कि अजय नशे का आदी था। सोमवार को भी वह नशे में घर आया था। उसने भविष्य में नशा नहीं करने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें