वार्ड 10 निवासी शांतिस्वरूप सक्सेना के परिवार के लिये होली की खुशियां मातम में बदल गई। होली मनाकर लौट रहा शांतिस्वरूप का पुत्र राजकुमार बाइक फिसलने से बुरी तरह घायल हो गया। साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।
वार्ड 10 निवासी शांतिस्वरूप सक्सेना का पुत्र राजकुमार सक्सेना (35) रुद्रपुर की एक कंपनी में जॉब करता है। होली के दिन राजकुमार अपने दोस्तों के साथ रुद्रपुर की ओर गया था। जानकारी के अनुसार वापसी पर उनकी बाइक पर तीन लोग सवार थे। शिमला पिस्तौर के पास बाइक का पहिया सड़क पर गिरे एक पत्थर पर चढ़ गया जिससे बाइक फिसल गई।
दुर्घटना में घायल राजकुमार को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।