फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक को पीटकर किया अधमरा, नदी में फेंकने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में एक पार्क में बैठे युवक को चार लोेगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि युवक को मरा समझकर चारों आरोपी उस नदी में फेंकने ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 24, रंपुरा निवासी कांति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 29 अक्तूबर की रात उनका बेटा घर के पास पार्क में बैठा था। आरोप है कि रंपुरा निवासी जीत, राजू, जितेंद्र व रंजीत पहुंचे और उनके बेटे को घेर लिया और उसके बेटे को ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हॉकी के डंडों से पीटने के साथ ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावर बेटे को मरा समझकर उसे उठाकर नदी में फेंकने के लिए ले गए। वहां पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी बेटे को छोड़कर भाग गए। अब आरोपी उनको धमकी दे रहे हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें