फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर मृत मिली विवाहिता भाई ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 31 Mar 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
विज्ञापन
श्ाबाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। सीओ ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी शबाना परवीन (22) का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम राजपुर निवासी साजिद उर्फ भूरा पुत्र साबिर हुसैन के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति, सास, ससुर व ननद दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। विदेश जाने से पहले छह माह पूर्व उसके पति ने अपने साले सादिक हुसैन को धमकी दी कि अगर चार माह के भीतर दहेज का सारा सामान व पांच लाख रुपये उनके घर नहीं पहुंचाए तो उसकी बहन को मरवा देंगे। भाई सादिक का कहना है कि बहन के साथ मारपीट की सूचना पर शुक्रवार को सुबह दस बजे जब वह उसे लेने ससुराल पहुंचा तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी है। उसे देखकर बहन के सास, ससुर व ननद घबरा गए। कहा कि उन्होंने शबाना को नहीं मारा है उसने खुद ही जहर खाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रात को पति से फोन पर की थी बात
जसपुर। विवाहिता के ससुर साबिर हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे शबाना ने सऊदी में रह रहे अपने पति से फोन पर बात की थी। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं मालूम। शुक्रवार सुबह कमरा नहीं खुलने पर उन्होंने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे की दीवार तोड़कर दरवाजा खोला तो वह बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। मृतका के भाई सादिक ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मायके वालों को जब पता चला तो उन्होंने दोपहर दो बजे के करीब पुलिस को बताया।
विज्ञापन


मृतका शबाना के भाई सादिक ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल उसके ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।
राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें