काशीपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी विमल बाराकोटी ने बताया कि बाल विकास परियोजना काशीपुर ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सहायिका के रिक्त पदों पर चयन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसकी सूचना अपने कार्यालय, एसडीएम, तहसील और खंड विकास अधिकारी काशीपुर में चस्पा कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयन के संबंध में आपत्ति होने पर 16 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑफलाइन, डाक और हाथों हाथ जमा की जाने वाली आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद