फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में होने लगे सिर और रीढ़ की हड्डी के एक्सरे

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन की खराबी दूर हो गई है। अब चिकित्सालय में सिर और रीढ़ की हड्डी के भी एक्सरे होने लगेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल की एक्सरे मशीन 20 मार्च से खराब थी। इस अवधि में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से काम चलाया जा रहा था। मशीन खराब रहने के दौरान लोगों को रीढ़ और सिर के एक्सरे के लिए निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही थी। पोर्टेबल मशीन से रीढ़ की हड्डी और सिर के एक्सरे नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को एक्सरे मशीन की खराबी दूर हो गई थी। अब अस्पताल में सभी तरह के एक्सरे सुचारू हो गए हैं। एक्सरे मशीन ठीक होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में होने से किच्छा और बाजपुर सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट की सप्ताह में तीन-तीन दिन की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई है। किच्छा और बाजपुर अस्पताल में जरूरी अल्ट्रासाउंड निपटाने के बाद रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें