दिनेशपुर। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही महिला समिति की ओर से चैत्र नवरात्र पर दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही पांच दिवसीय बसंती देवी की पूजा शुरू हो गई है।
दूसरे दिन बुधवार सुबह महिलाओं ने हरि मंदिर के कामना सागर से लाए जल से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाने वाली नवपत्रिका (केले के वृक्ष) को स्नान कराया।
सुंदर वस्त्र और आभूषणों से सजाकर सिंदूर लगाने के बाद मंगल ध्वनि के बीच उसे गर्भ गृह में श्रीगणेश की मूर्ति के समक्ष स्थापित किया गया। इसके बाद देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा हुई और सप्तमी विहित पूजा का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को महाअष्टमी पूजन होगा।
वहां सभासद सिउली मंडल, कल्पना मंडल, प्रमिला मंडल, सरस्वती विश्वास, उषा सिकदार, दिपाली बैरागी, राधा विश्वास, षष्ठी ढाली, मीना मंडल, अनादि मंडल, काजल राय, मृत्युंजय सरकार, विकास सरकार, सत्यजीत विश्वास, गोपाल चक्रवती आदि थे।