फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान शुरू प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसर पर जोर

Sat, 16 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में शुक्रवार से विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। रेलवे बोर्ड और मुख्यालय के निर्देश पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में शुरू हुआ अभियान पांच जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


पहले दिन काशीपुर और रुद्रपुर सिटी समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, कचरा पृथक्करण अपनाने, दोबारा उपयोग में आने वाली बोतलों और थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही रेलवन एप, ऑनलाइन डिजिटल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
रेलवे प्रशासन ने परिसर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने की अपील भी की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान आगे भी जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें