फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों की सुरक्षा को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर कार्यशाला

Fri, 16 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य जीव अपराध नियंत्रण उत्तरी क्षेत्र नई दिल्ली ने पंचायती राज संस्थानों के जन प्रतिनिधियों की एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता पर बल दिया गया। विकास खंड सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वन संरक्षक निशांत वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वन्य जीवों की सुरक्षा की जा सकती है।

उन्होंने वन्य जीव अपराध कानूनों की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से वन्य जीवों की सुरक्षा के उपाय बताए।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख रेखा सोनकर, प्रधानसंघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, रेंजर सुरेश चंद्र मैंदोला, वन दरोगा नंदलाल, भैरव सिंह बिष्ट, हेम चंद्र वन आरक्षी, मो.ताहिर, महेश मर्तोलिया, बैजंती राणा, संदीप राणा, रेखा राणा, पूजा दत्ता, प्रकाश जुकरिया आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें