फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय उद्यान चौबटिया (रानीखेत) के 29 मालियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
काशीपुर में प्रशिक्षण लेते राजकीय उद्यान चौबटिया के माली। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। औद्यानिकी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, आलू फार्म में मालियों के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में राजकीय उद्यान चौबटिया (रानीखेत) के 29 मालियों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि दो बैच में एक सप्ताह का व्यवहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। व्यवहारिक प्रशिक्षण में नए पौधे तैयार करना, पेड़ों की पहचान और आधुनिक तरीके से छंटाई का प्रशिक्षण दिया गया। सैद्धांतिक प्रशिक्षण में जैविक खेती करने, कीट एवं व्याधि नियंत्रण, फलदार पौधों व सब्जियों के प्रबंधन की जानकारी दी गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि राज्य में औद्यानिक क्षेत्रफल काफी बड़ा है लेकिन उसकी अपेक्षा प्रशिक्षित माली काफी कम हैं। वहां पर केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. वाई के मिश्रा, डॉ. पीके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें