फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर बांटे जाएंगे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के 24 जून को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार को अहिप के तहसील अध्यक्ष जीडी जोशी की अध्यक्षता व बजरंग दल जिलाध्यक्ष हिमांशु कन्याल के संचालन में हुई बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा ने कहा कि संगठन के 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन अपने शहर, गांव, जिले में मास्क वितरण कर स्थापना दिवस मनाएगा। तैयारी के लिए खटीमा तहसील में जिला पालक हिमांशु कन्याल को जिम्मेदारी सौंपी। वहां संजू सक्सेना, दीपक सक्सेना, संदीप कश्यप, मुकेश कश्यप, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कश्यप, प्रेम प्रकाश शर्मा, क्रांति जोशी, पदमा अवस्थी, जगदीश कन्याल, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें