खटीमा में बलिदान दिवस पर जनसंघ के संस्थापक स्व.डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपाई।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर जनसंघ के संस्थापक स्व.डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को लोनिवि अतिथि गृह के समक्ष कार्यकर्ताओं ने स्व.डॉ.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, रमेश जोशी, कैप्टन गंभीर सिंह धामी, सुरेश जीना, रमेश भट्ट आदि ने उनको याद किया।