फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में चार अंगुलियां गंवाने के बाद न्याय के लिए भटक रहा श्रमिक

Fri, 23 Jun 2017 11:14 PM IST
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में मशीन पर काम करने के दौरान चार अंगुलियां गंवा चुका श्रमिक न्याय के लिए भटक रहा है। ठेकेदार और फैक्ट्री प्रबंधन से कोई मदद नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को दिए पत्र में वार्ड दो शिवनगर निवासी मुनीष पुत्र जयओम का कहना है कि वह सिडकुल सेक्टर 11 स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। 19 मई को प्रबंधन ने मनमानी दिखाते हुए उसे खराब मशीन पर काम करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


काम करने के दौरान मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उसकी चार अंगुलियां मशीन की चपेट में आकर कट गई। मुनीष के मुताबिक चार अंगुलिया कटने के बाद प्रबंधन और ठेकेदार ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उसे न तो इलाज का खर्च दिया जा रहा है और न ही उसके भविष्य में रोजगार मिलने की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें