राज्य की सरकार अपाहिज हो चुकी है। यह बात विधायक अरविंद पांडेय ने कही। गुरूवार को वह चीनी मिल में क्रमिक अनशन स्थल पर मिल कर्मियों की सभा को संबोधित कर रहे थे। पहले दिन क्रमिक अनशन पर पांच मिल कर्मी बैठे।
कहा कि प्रांत में करोड़ों के कर्ज, घाटे में चल रहे केएमवीएन, जीएमवीएन, विद्युत विभाग, परिवहन आदि विभागों को सरकार नहीं बेच रही है। जबकि भेदभाव के तहत सिर्फ गदरपुर चीनी मिल को निशान बनाया जा रहा है। जिसकी पृष्ठभूमि में सीएम सहित कुछ मंत्रियों का स्वार्थ है। जिनकी मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी।
विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि सरकार ने मिल कर्मियों के हजारों परिजनाें को बेघर, बेरोजगारी की ओर धकेलने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलन होगा। सुभाष चंद, दर्शन सिंह, शर्मा भगत, राम सिंह, जागेंद्र यादव पांच मिल कर्मी पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान सुरेश कुमार चौहान, प्रेमराज, अवध पांडेय, विनोद कुमार, यूके रावत, करणवीर सिंह, एमसी अग्रवाल, आरके सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरके यादव, धुनषधारी, दीप फु टेला, पुष्पा राठौर, पुष्पा कांडपाल, सुमन शर्मा आदि थे।