फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा फाइबर में लगी आग में जिंदा जला श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर कंपनी में सोमवार को लगी आग में एक श्रमिक जिंदा जल गया। आग बुझने के बाद मंगलवार को कंपनी प्रबंधन को पहली मंजिल में लापता श्रमिक का कंकाल मिला। डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखे हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम चुटकुना थाना बिसलपुर जिला पीलीभीत व हॉल ट्रांजिट कैंप निवासी देव स्वरूप (23) पुत्र हरपाल पंतनगर सिडकुल की दुर्गा फाइबर कंपनी में ठेका श्रमिक था। सोमवार को देव स्वरूप अपने साथियों के साथ कंपनी की पहली मंजिल पर काम कर रहा था। इसी बीच, कंपनी में आग लग गई थी। सभी कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। लेकिन देव स्वरूप का पता नहीं चला।
सोमवार देर शाम तक कंपनी और पुलिस अधिकारी जनहानि न होने के बयान देते रहे। मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों को पहली मंजिल पर श्रमिक का कंकाल मिला। हरपाल ने कंकाल उनके बेटे देव स्वरूप का होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें