फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे के लिए प्रदर्शन

Wed, 16 May 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्पात फैक्ट्री में भट्टी पर काम करते समय झुलसे एक श्रमिक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रमिक साथियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार देर रात शव फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक प्रबंधन के साथ प्रदर्शनकारियों की वार्ता चल रही थी।  
विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में यूपी के जिला गाजीपुर थाना बाबरकोल ग्राम अबदेही निवासी रामदुलार पासवान (29) पुत्र गुप्तेश्वर पासवान यहां बाजपुर रोड स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में क्रेन आपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसका भाई राजेश पासवान भी इसी फैक्ट्री में काम करता है। वह यहां भाई के साथ ही रहता था। 23 अप्रैल की दोपहर वह फर्निश पर काम करते समय गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे है। मंगलवार की शाम शव काशीपुर पहुंचने पर साथी श्रमिकों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। मुआवजे को लेकर देर रात प्रबंधन के साथ श्रमिक प्रतिनिधियों की वार्ता चल रही थी। उधर, फैक्ट्री के प्रबंधक (कार्मिक) डीएन यादव ने श्रमिक की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि फैक्ट्री के स्तर पर श्रमिक के इलाज में भरपूर सहयोग किया गया है और आगे भी इस परिवार की यथासंभव मदद की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें