रुद्रपुर के बार भवन के बाहर मिष्ठान वितरित करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ न्यायालय, कलक्ट्रेट और रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने अधिवक्ता हित के लिए बेहतर कार्य करने का संकल्प लेने के साथ ही मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर पांडेय और सचिव शिव कुमार ने कहा कि सर्वप्रथम अधिवक्ताओं की चैंबर की समस्या का निदान किया जाएगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने चेंबर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की थी।
इस धनराशि को रिलीज कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। वहां उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, शिवकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल कुमार चिलाना, उपसचिव सुदर्शन सिंह, लेखा परीक्षक इंद्रजीत सिंह, रवि अरोरा, माया शर्मा, प्रीतम लाल आदि थे। (संवाद)