फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोनिवि कार्यालय से माइनर कवर्ड कार्य करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के बीच से बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर को कवर्ड करने का काम लोनिवि ने दोबारा शुरू का दिया है। सिंचाई विभाग 880 मीटर को कवर कर चुका है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से लगभग 3.025 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए 28.45 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है। विभाग ने मार्च 2024 से एसकेटी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड से निर्माण कार्य शुरू कराया था। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कॉर्बेट होटल तक कवर किया जाना है। कार्यदायी कंपनी गिरीताल से रामनगर रोड स्थित जिंदल कोठी तक और मुरादाबाद रोड पर काॅर्बेट होटल तक 880 मीटर नहर को कवर कर चुकी है। कार्यदायी कंपनी ने लोनिवि से शहर के अंदर की ओर बर्फ फैक्टरी के पास माइनर को कवर्ड करने का शुरू करा दिया है। रामनगर रोड पर जिंदल कोठी से कटोराताल की ओर जाने वाले 250 मीटर माइनर को कवर्ड करने का कार्य जारी है

कार्यदायी कंपनी के सचिव एसके गर्ग ने बताया कि कंपनी अपने स्तर से निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। कार्यस्थल पर निर्माण कार्य संबंधी सभी सामग्री उपलब्ध है। शहर के अंदर निर्माण कार्य में अतिक्रमण के कारण दिक्कत आएगी इसलिए माइनर की दो साइड में जहां जगह है वहां पर निर्माण कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन को अतिक्रमण हटाना है। उसके बाद ही शहर के अंदर कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल ने बताया कि माइनर पर अतिक्रमण के चलते 60 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। कुछ लोगों का वाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें