नानकमत्ता में आयोजित बैठक में चर्चा करते गुरुद्वारा प्रधान सेवा सिंह।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से संचालित विद्यालयों की शिक्षा समिति एवं शिक्षक-कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें विद्यालय के विकास के कारणों पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की नवगठित शिक्षा प्रबंधन समिति की बैठक में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेवा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय के विकास तथा निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। वहां गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुलदीप सिंह पन्नू, अध्यक्ष निशान सिंह, प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के अध्यक्ष हरभाग सिंह, प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रविंदर कौर, जरनैल सिंह, प्रशांत विश्वास आदि थे। संवाद