फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काम पूरा नहीं करने पर 30 जून के बाद होगी धनराशि में कटौती

Sat, 06 Apr 2024 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्यदायी संस्था को नियमानुसार कटौती करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी चीफ इंजीनियर गतिशक्ति नानक चंद और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गतिशक्ति महेश चंद ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार कंपनी से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की गति को जाना। उन्होंने स्टेशन के विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। बताया कि अभी तक स्टेशन पर 50-60 फीसदी कार्य हो चुका है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर पोर्च का कार्य, सर्कुलेटिंग एरिया के पास ग्रीन पार्क बनाने, सड़क की ओर से साइकिल स्टैंड आदि विभिन्न कार्य को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नियमानुसार धनराशि की कटौती करने की ठेकेदार कंपनी को चेतावनी दी गई है। इसके बाद रामनगर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। यहां भी करीब 75 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें