फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, कदली वृक्ष की पूजा की

विज्ञापन
दिनेशपुर में बसंती पूजा के तहत कदली वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अवसर पर होने वाली श्री श्री बसंती पूजा की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को महिलाओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली और कदली छेदन कार्यक्रम किया गया। महिला समिति की ओर से आयोजित कदली छेदन कार्यक्रम के लिए सभी महिलाएं दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र हुईं।
विज्ञापन

यहां से सभी महिलाएं शोभायात्रा के रूप में जयकारा लगाते हुए पूर्व में निर्धारित स्थान पर पहुंचीं। यहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कदली वृक्ष की पूजा-अर्चना की। जयकारे के बीच वृक्ष को काटकर कच्चे केले के कांद को मंदिर परिसर में लाकर स्थापित किया गया।
इस मौके पर बसंती मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। 18 अप्रैल शनिवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मूर्तिकार देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, शिखा ढ़ाली, सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, सुधीर राय, काजल राय, मृत्युंजय सरकार, हेमा चक्रवर्ती आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें