फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं को दी जलवायु अनुकूल कृषि की जानकारी

Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय के एक्सटेंशन ट्रेनिंग सेंटर में जलवायु आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिला कृषकों को सशक्त किया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए समूह की महिलाओं को जलवायु अनुकूल कृषि की आधुनिक तकनीकों और पद्धतियों से प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुक्रवार को प्रशिक्षक अंकित बालियान ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे खेती के तरीके भी बदलने की जरूरत है। इसमें समूह की महिलाओं कृषकों की कृषि उपज और उससे होने वाली आमदनी में निरंतर वृद्धि होगी, खाद्य सुरक्षा में सुधार होगा, जिससे परिवारों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी।
पर्यावरण संरक्षण होगा ताकि टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील खेती के माध्यम से मिट्टी, जल और जैव विविधता की रक्षा हो सके। बताया कि सही नीति, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ग्रामीण महिलाएं भी जलवायु संकट जैसे जटिल विषयों से निपटने में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। वहां गीता, बबीता, शारदा, कलावती, मीना, प्रेमवती आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें