फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने शुरू किया मछली दाना बनाने का काम

Fri, 13 Mar 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पैगा गांव की महिलाओं ने मछली का दाना बनाने का कारोबार शुरू किया। रोजाना सात से आठ क्विंटल दान बनाकर बेच रही हैं। महिलाओं को इससे अच्छी कमाई हो रही है और उनकी आजीविका में सुधार हो रहा है। काशीपुर के गांव पैगा में भारत संकुल स्तरीय संगठन की ओर से मछली का दाना बनाने का कारोबार शुरू किया गया। संगठन से जुड़ी महिलाओं को दाना बनाने के लिए विकास खंड की ओर से भी मदद की गई। ग्राम विकास अधिकारी मुद्दसिर अहमद ने बताया कि महिलाओं को मछली का दाना बनाने के उपकरण और कच्चा माल खरीद की जानकारी दी गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अब महिलाओं की मेहनत रंग लाने लगी है और रोजाना सात से आठ क्विंटल दाना तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

संगठन की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि सितारगंज, गदरपुर और खटीमा में मछली कारोबार करने वाले लोग उनके यहां पर से मछली का दाना खरीदकर ले जा रहे है। मछली दाना बेचकर होने वाली कमाई सभी महिलाओं को बांटी जाती है। महिलाओं की आजीविका में सुधार आ रहा है और आगामी समय में कारोबार को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें