फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपयों में किया महिला का सौदा, दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक विवाहिता का 50 हजार रुपये में सौदा करने का मामला सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कार में जबरन ले जाई जा रही विवाहिता को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि सौदा करने वाली महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने कार से सेल प्रभारी को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस ने बरामद कार सीज कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को यूनिट प्रभारी/इंस्पेक्टर बसंती आर्य को मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रांजिट कैंप से कुछ लोग कार (यूके 18 जे 4364) में एक महिला को बेचने के लिए गदरपुर की ओर ले जा रहे हैं। इसके बाद यूनिट प्रभारी ने टीम के साथ गाबा चौक पर चेकिंग शुरू की। जैसे ही कार वहां पहुंची तो यूनिट प्रभारी ने टीम के साथ उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने यूनिट प्रभारी को टक्कर मारी और कार गदरपुर की ओर ले गया। इसके बाद टीम ने पीछाकर गदरपुर रोड पर सोबती होटल के पास कार रुकवा ली। इसी बीच कार में बैठे दो पुरुष और एक महिला फरार हो गए।
टीम को कार में चालक के अलावा एक महिला और पुरुष मिला। महिला ने बताया कि आरोपी उसे जबरन गदरपुर बेचने ले जा रहे थे। कार से फरार महिला का नाम लक्ष्मी निवासी तकुनिया लखीमपुर खीरी (यूपी) और हाल निवासी डिवाइन होम रुद्रपुर है। लक्ष्मी ने ही उसका सौदा किया और वह रुपये लेकर अन्य लोगों के साथ भाग गई। वाहन चालक ने अपना नाम सोनू निवासी ग्राम इस्लामपुर थाना बिजनौर (यूपी) और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह निवासी बेरिया दौलत केलाखेड़ा (बाजपुर) बताया।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में रणजीत सिंह उर्फ रानू निवासी तेरिया दौलत माला फार्म केलाखेड़ा और एक अन्य शामिल हैं। कार से आरोपियों के दो मोबाइल फोन के साथ ही फरार लक्ष्मी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। चालक के पास कार के कागजात नहीं होने पर कार सीज कर दी गई। इधर, जख्मी यूनिट प्रभारी ने अस्पताल में इलाज कराया। मामले में कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल नवीन गिरी, कपिल भाकुनी, प्रियंका आर्य, ममता, प्रियंका कोरंगा आदि थे।
महिला का सौदा किससे किया नहीं हुआ साफ
रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने महिला को बिकने से बचा लिया लेकिन महिला का सौदा करने वाले मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर हैं। यूनिट प्रभारी ने बताया कि महिला का सौदा हो गया था और उसे गदरपुर ले जाया जा रहा था। फरार लक्ष्मी की गिरफ्तारी होने के बाद ही महिला को खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी। पीड़ित रुद्रपुर की रहने वाली है, उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें