गदरपुर। ब्लॉक सभागार में एनआरएलएम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर लखपति दीदी बनीं 80 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें ब्रांडिंग के जरिये उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया ।
सोमवार को बीडीओ अतिया परवेज और एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर शखावत शाह की मौजूदगी में महिलाओं ने अपने लखपति दीदी बनने के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में महिलाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं, बिजनेस स्किल ट्रेनिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग और उत्पादों की बिक्री से संबंधित जानकारियां दी गईं। महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों को बेचने के लिए प्रेरित किया गया। वहां पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राधा रानी, निक्की, सुनीता देवी, राखी, बैजयंती कुशवाहा, पूनम और पिंकी आदि मौजूद थे।