फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं का हंगामा

Sun, 10 Sep 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
विज्ञापन
खटीमा के अमाऊं गांव में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में हंगामा करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमाऊं गांव में कई दिनों से अवैध शराब के विरुद्घ गांव की महिलाओं में जबर्दस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ दिन पूर्व एक युवक की मौत शराब पीने की वजह से हो गयी थी। जिससे अवैैध शराब के विरुद्घ लोग लामबंद हैं। महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के यहां धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को भी दौड़ाया। 
विज्ञापन


गांव में हंगामा बढ़ने पर कुछ ग्रामीणों ने झनकईया चौकी पर फोन से सूचना दी। लेकिन किसी के न पहुंचने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान मौका पाकर शराब बेच रही महिला फरार हो गई। ग्रामीणों ने उसकी पुत्री को ही पकड़ लिया। इस बीच सूचना पर मौके पर ग्राम प्रधान मोहनी पोखरिया व कोतवाली पुलिस के लोग पहुंच गए। महिलाओं का कहना था कि गांव में अवैध शराब बेचने वाले लोग चिन्हित हैं। इनके विरुद्घ कार्रवाई के लिए लगातार कहा जा रहा है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएल मधवाल भी यहां पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को शांत कराकर युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के साथ बैठक कर मामले का निस्तारण कर दिया। सीओ ने बताया कि जो शराब बेचने के कार्य में लिप्त थे उन लोगों ने स्वयं ही इस कार्य को करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति अब सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें