फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोनिवि के खिलाफ गरजीं महिलाएं

Sun, 01 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अधूरे नाला निर्माण से परेशान महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर गईं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि जगह-जगह जल जमाव होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। वहीं, सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के खोदे गए नाले का निर्माण कार्य चार दिनों से अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि मानसून आने से पहले नाले के निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाएगा। एएई सत्यपाल सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य गति पर है। 29 मई को गड्ढा खोदने के बाद 30 मई को बेस डाला था। शनिवार को नाले की दीवार खड़ी करने के लिए सेटिंग बिठाई थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें