फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला की शाल सड़ासड़िया पुल पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता/खटीमा। मानसिक रूप से परेशान महिला अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। लापता महिला की शाल सड़ासड़िया पुल मिलने से महिला के पुल से पानी में छलांग लगाने की आशंका को लेकर पुलिस की टीमें उसकी खोज में लगी है। समाचार लिखे जाने तक लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सुरैया थाना खटीमा निवासी मनोहर सिंह ने खटीमा पुलिस को अपनी पत्नी भगवती देवी (58) के सुबह से लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने जब महिला की मोबाइल लोकेशन निकाली तो उसकी लोकेशन थाना नानकमत्ता के सड़ासड़िया पुल के पास निकली। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार पुलिस कर्मियों, जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला की तलाश शुरु कर दी। सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से अब तक के प्रयास की जानकारी ली। नाले में अत्यधिक पानी तथा मगरमच्छ होने के कारण नाव से महिला की तलाश की जा रही है। एसआई नवीन बुधानी, एसआई जगत सिंह भंडारी, एसआई धर्मेंद्र आर्या, एसआई मंजू पंवार आदि तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें