फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मैंगो वीक में महिलाओं ने सीखा सोया चाप बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उद्यान विभाग और नगर निगम के प्रयासों से चल रहे मैंगो वीक के चौथे दिन महिलाओं को सोया चाप के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उद्यान विभाग के प्रसंस्करण केंद्र प्रभारी हीरा सिंह लटवाल के निर्देशन में मैंगो वीक में महिलाओं को सोया चाप से विभिन्न उत्पाद बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत होने का उपाय बताया। उन्होंने उद्योग लगाकर स्वरोजगार को स्थापित करने के तरीके बताए। साथ ही बताया कि उद्यान विभाग और बैंक किस तरह से मदद कर सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र के बाद महिलाओं में सोया चाप के उत्पाद बनाकर दिखाए। केंद्र प्रभारी हीरा सिंह लटवाल ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के बाद ही तीन महिलाओं ने अपनी इकाइयां लगाने के लिए आवेदन भी किया। उनके आवेदन स्वीकार करते हुए उन्हें संस्तुति सहित उच्च अधिकारियों के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहां सुनीता सिंह, रेण नौटियाल, गीता चंद्रा और रजनी देवी सहित नगर निगम से जुड़ी महिला प्रतिनिधि शामिल रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें